देश में 85 फीसदी कोरोना मरीज हो चुके हैं ठीक, इन 10 राज्यों में ही ज्यादा मरीज, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में 85 फीसदी कोरोना मरीज हो चुके हैं ठीक, इन 10 राज्यों में ही ज्यादा मरीज, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 35,347,404 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,039,406 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 907883 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 5744693 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 104555 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 6685082 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 72,049 नए मामले आए और साथ ही इस दौरान 986 लोगों की मौत हुई। कोरोना से अब तक 85.02% लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मरीज़ दर 13.74 फीसदी है। मृत्यु दर 1.54 फीसदी है। वहीं 30 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच  पॉजिटिविटी रेट 6.8 प्रतिशत तक पहुंच गया है।आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार छह अक्टूबर तक 8,22,71,654 नमूनों की जांच हुई है और इनमें से मंगलवार को 11,99,857 नमूनों की जांच हुई

अगर आंकड़ों की बात करें तो 6 अक्टूबर को देश में कुल ऐक्टिव मामलों की संख्या 919,023 थी। इसमें सिर्फ महाराष्ट्र में ही 2 लाख 32 हजार 721 ऐक्टिव मरीज मौजूद थे। वहीं आंध्र प्रदेश में ऐक्टिव मरीजों की संख्या 51050, कर्नाटक में 51496, तमिलनाडु में 45881,यूपी में 45024 और पश्चिम बंगाल में 27717 ऐक्टिव मरीज मौजूद थे। इस तारीख को रिपोर्ट किए गए 61267 केसों में 77 फीसदी केस 10 राज्यों से आए थे।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

50776

672479

6052

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

180

3678

54

अरुणाचल प्रदेश

3022

7965

20

असम

33074

155077

778

बिहार

11420

178395

925

चंडीगढ़ 

1492

11035

180

छत्तीसगढ़

27238

100551

1104

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

101

3000

2

दिल्ली

22720

266935

5581

गोवा

4720

31050

468

गुजरात 

16570

125111

3519

हरियाणा

11320

123286

1509

हिमाचल प्रदेश 

3136

12918

229

जम्मू एंड कश्मीर 

13712

65496

1268

झारखंड

10027

78089

757

कर्नाटक

115170

533074

9461

केरल

87823

154092

884

लद्दाख

1195

3464

61

मध्य प्रदेश 

18141

118039

2488

महाराष्ट्र 

247468

1179726

38717

मणिपुर

2680

9482

78

मेघालय

2371

4606

60

मिजोरम

261

1887

0

नागालैंड

1185

5460

17

ओडिशा

26846

210217

940

पुडुचेरी

4522

24614

546

पंजाब

11982

104355

3679

राजस्थान

21294

125448

1574

सिक्किम

580

2587

49

तमिलनाडु

45279

575212

9917

तेलांगना

26551

177008

1189

त्रिपुरा

4621

22623

301

उत्तराखंड

8414

43238

677

उत्तर प्रदेश 

44031

370753

6153

वेस्ट बंगाल

27988

243743

5318

भारत में कुल मामले

907883

5744693

104555


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।